बिहार

बीएसएफ के जवान पंचतत्व में विलीन बीएसएफ के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ आनर

मनेर(आनंद मोहन): मनेर नगर पंचायत चारहजार मुहल्ला निवासी बॉर्डर सेक्युरिटी फोर्स के जवान जितेंद्र कुमार की आकस्मिक मृत्यु रविवार को बिकानेर में हो गई। मंगलवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके मनेर स्थित घर पर पहुँचा। जवान जितेंद्र के पार्थिव शरीर मनेर पहुंचते ही भारत माता कि जय के नारे से माहौल गूँज उठा। पार्थिव शरीर को जुलूस के साथ मनेर के हल्दी छपरा लाया गया। हल्दी छपरा के संगम घाट पर जवान को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

संगम घाट पर बीएसएफ के जवानों द्वारा दिवंगत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई और मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृत जवान को उनके पिता सिद्धनाथ राय ने मुखाग्नि दी। बीएसएफ जवान जितेंद्र के दाह संस्कार के मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद, राजद के प्रदेश महासचिव अशोक गोप, भाजपा मनेर नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, संजय राय, मोनू माया कृष्णवंशी, गोपाल त्यागी, सन्नी सहित हज़ारों की संख्या में लोग हल्दी छपरा स्थित संगम घाट पर मौजूद थे।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: