ताजा खबरेंबिहार

गौरीचक थाना के सामने ही भूमि विवाद में जमकर चले ईंट रोड़े!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गौरीचक थाना के सामने बाजार में पटना गया मुख्य मार्ग पर भूमि विवाद में एक पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए हथियार के बल पर अपने एक दर्जन समर्थको के साथ बुलडोजर चलवाकर एक मकान को ढाह दिया । इस घटना के सुबह सुबह दोनो पक्षो में जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें कई लोगो के मामूली रूप से घायल होने की ख़बर है । वहीं मंगलवार को सुबह सुबह दो पक्षो में जमकर रोड़ेबाजी होती रही लेकिन थाना पुलिस करवाई के बजाए तमाशबीन बनी रही। इस दौरान गौरीचक चौराहे पर ऑटो स्टैंड में अफरा तफरी मच गई। दोनो ओर से चल रहे ईंट पत्थरो से बचने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आए। इस दौरान पटना गया मार्ग पर आवागमन भी थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया । वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालमणि दुबे ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
Ad 1

जानकारी के मुताबिक नवलेश कुमार और चन्द्रशेखर राय के बीच वर्षो से भूमि विवाद चला आ रहा है। दोनो ही पक्ष कमरजी गांव के निवासी है । गौरीचक चौराहे पर आगे नवलेश कुमार का वर्षो पुराना मकान था जिसके पीछे चन्द्रशेखर राय का नया बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। नवलेश कुमार ने बताया कि चन्द्रशेखर राय जबर्दस्ती उससे पीछे वाले बिल्डिंग के लिए रास्ता देने को लेकर झगड़ा करता था। इसी को लेकर पहले भी गोलीबारी की थी । सोमवार की रात दर्जन भर से अधिक बदमाशो के साथ हथियार के बल पर चन्द्रशेखर राय ने उनका पुराना मकान को बुलडोजर से ढाह दिया । मामले को लेकर सुबह जब वह थाना जाने के लिए वहां पहुंचा तो रोड़ेबाजी करवाने लगा। इसी में दोनों ओर से ईंट रोड़ा चला है। इस मामले में नवलेश राय ने गौरीचक थाना में चन्द्रशेखर राय, उदय राय लक्ष्मण राय सन्नी कुमार समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने चन्द्रशेखर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर दुसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि थाना के सामने ही हथियार बन्द लोगो ने उसके मकान को बुलडोजर लगा ढाह दिया लेकिन पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नही किया। इसके बाद भी पुलिस के सामने दबंगो ने दिन दहाड़े जमकर ईंटों और पत्थरो से वार करते रहे।

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

error: