बिहार

प्राथमिक विद्यालय में बच्चे बच्चियों ने बैग लेश शनिवार में खूब की मस्ती

फुलवारी शरीफ, अजीत। सुखद शनिवार यानी बच्चों की भरपूर मस्ती का दिन . आज के दिन बच्चों के लिए खास दिन होता है ,बिना बैग के आना पढ़ाई से दूर सिर्फ मस्ती ही मस्ती. बच्चों ने एक से बढ़कर एक खेल करतब दिखाये और पेंटिंग आदि भी बनाए, नृत्य गीत संगीत का भी दौड़ चला ,बच्चों ने खूब मस्ती की.बिना साधन के भी एक से बढ़कर एक खेल बच्चो को कराया जाता है जिससे बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं.

Advertisements
Ad 1

राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका नीतू शाही ने बताई की शिक्षा विभाग से तो इस साल शुरू हुई है बैगलेश शनिवार लेकिन मेरे स्कूल (प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय ) में 2018 से ही मेरे पूर्व प्रधान शिक्षक के द्वारा सुखद शनिवार का कार्यक्रम शुरू किया गया था जिसे आज तक मेरे द्वारा विद्यालय में कायम रखा गया है . बच्चों को तरह-तरह के खेल करवाना,कबाड़ से जुगाड क्राफ्ट सिखाना और पेंटिग सिखाना,संस्कृति कार्यक्रम आयोजित करवाना , छोटी-छोटी नाटक करवाना आदि . इस तरह से विद्यालय को आनंदमय बनाना जिससे बच्चें रोज आते है और विद्यालय से जाने का मन नहीं होता है बच्चों को. ऐसे कार्यक्रमो से हमारे सरकारी स्कूल बिल्कुल बदल गए है .

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: