बिहार

पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद, इलाके में हड़कंप

फुलवारीशरीफ, अजित। दानापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब झाखड़ी महादेव के समीप पानी भरे एक गड्ढे से पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के मौलानीपुर निवासी स्वर्गीय राम जी राय के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार 10 जनवरी को अपनी सास के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए घर से सुलतानपुर के लिए निकले थे, लेकिन न तो वे श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे और न ही वापस घर लौटे. काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने ससुराल समेत रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मनेर थाना में उनकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Advertisements
Ad 1

गुरुवार की सुबह दानापुर थाना क्षेत्र के झाखड़ी महादेव के पास पानी भरे गड्ढे में शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव की पहचान रंजीत कुमार के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रंजीत कुमार के साथ मारपीट कर हत्या की गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया. वहीं दानापुर थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि पानी भरे गड्ढे से शव बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

मुहर्रम-2026 : ताजिया जुलूस को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

error: