क्राइमताजा खबरेंबिहार

Breaking : बिट्टू के उसके ही दोस्तों ने कर दी हत्या, तालाब से शव बरामद!

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24 टीम): रहस्मय ढंग से गायब 24 वर्षीय अमन कुमार उर्फ बिट्टू का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम. पूरा मामला बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर इलाके का है, जहां बीते 24 अगस्त को बिट्टू घर से दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी में गया था. जिसके बाद घर वापस नही लौटा. वहीं गायब बिट्टू का कोई सुराग न मिलने के बाद परिजनों ने थाना में गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गायब बिट्टू की तलाश में जुट गई, जहां पटना पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आज बिट्टू की डेड बॉडी को बायपास थाना इलाके के शनिचरा मंदिर के पास तालाब से बरामद किया है, जानकारी के अनुसार दोस्तों ने ही अमन को घर से बुलाकर हत्या कर डेड बॉडी को बोरे में बंद कर तालाब में फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने 6 दोस्तों को हिरासत में भी लिया है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Related posts

एम्स पटना में बायोस्टैटिस्टिक्स पर ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित

error: