क्राइमबिहार

5 वर्षीय बालक को बाइक सवार ने मारा ठोकर, बाइक सवार बाइक लेकर फरार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्र हाट स्थित शिव मंदिर के समीप शुक्रवार रात्रि करीब 9:00 बजे अज्ञात वाहन चालक ने एक 5 वर्षीय बालक को रौंद दिया. महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तिमय कार्यक्रम हो रहा था उसी दरमियान सड़क पर एक 5 वर्षीय बालक दीपक कुमार दास पिता श्रवण दास शुक्र हाट निवासी को मंदिर जाने के क्रम में उत्तर दिशा से तेज रफ्तार से आता हुआ एक अज्ञात बाइक चालक बालक को ठोकर मार कर फरार हो गया। जिससे बालक बुरी तरह जख्मी हो गया। बेहोशी की हालत में बालक को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया.

Advertisements
Ad 1

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक शराब तस्कर हो सकता है। आए दिन फुलकाहा बाजार से तेज गति से कुछ बाइक सवार स्टंट करते हुए गुजर जाते हैं। यह दुर्घटना ऐसे ही स्टंट का नतीजा है। स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और बच्चे को उपचार के लिए भेज दिया।

Related posts

गौरीचक में अवैध देसी शराब के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

एम्स पटना में “स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर इंटरैक्टिव सत्र, अनुसंधान से उपचार तक एआई की भूमिका पर चर्चा

बेऊर में लावारिस लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: