बिहार

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV फुटेज आया सामने…

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद नियाज ने चौक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
Ad 1

दिए गए आवेदन के अनुसार, शाह फसाहत का मैदान निवासी मोहम्मद नियाज ने बताया कि उनकी हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01CZ9505) 30 मई 2026 की रात लगभग 9:30 बजे घर के पास खड़ी थी। वाहन खड़ा करने के बाद वह घर में सोने चले गए। पीड़ित के अनुसार, अगले दिन सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों द्वारा वाहन की चोरी कर ली गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने चौक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा मोटरसाइकिल बरामद कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

मुहर्रम-2026 : ताजिया जुलूस को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

शेखपुरा मॉडल स्कूल में 1 जुलाई से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय, डीएम शेखर आनंद का औचक निरीक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने दिग्विजय सिंह को 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

error: