बिहार

बिहार : न्यू तैलिक पंचायत भवन बरबीघा में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव 2026

शेखपुरा,  पंकज कुमार : सावन माह के पावन अवसर पर रविवार 02 अगस्त 2026 को न्यू तैलिक पंचायत भवन बरबीघा में “सावन महोत्सव 2026” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। पूरे भवन को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया था। महिलाओं ने झूले झूलते हुए सावन के लोकगीत गाए और भगवान शिव के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

आयोजकों ने बैनर के माध्यम से तमाम महिलाओं को सावन महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भजन, मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बोल बम और “हर हर महादेव” के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया।

आयोजकों ने कहा कि सावन का महीना आस्था, प्रेम और प्रकृति का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: