बिहार

दीघा जेपी सेतु क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 1325 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दीघा जेपी सेतु क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की है। एसआई सद्दाम हुसैन ने बताया की दीघा टीओपी जेपी सेतु पुलिस टीम द्वारा गंगा दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से 15 जूट और 12 प्लास्टिक के बोरे बरामद किए गए। प्रत्येक बोरे में लगभग 50-50 लीटर देशी चुलाई शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल करीब 1325 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जब्त की गई।

पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब को अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए दीघा थाना को सौंप दिया गया है। मामले में संबंधित थाना द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

error: