बिहार

बसमतिया पुलिस ने जप्त किया नेपाली शराब एक साइकिल, तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार

IMG 20210623 WA0113

अररिया(रंजीत ठाकुर): बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बुधवार अहले सुबह करीब 03:30बजे गश्ती के दौरान 520 बोतल उमँगा नामक शराब सहित एक साइकिल को किया जप्त. इस बाबत बसमतिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्ती वाहन सुबह मेहता टोला से आगे एक व्यक्ति डुबरबन्ना के तरफ से साइकिल से आ रहा था,जैसे ही पुलिस वाहन को देखा साइकिल छोड़ अंधेरे का लाभ उठा कर पटुवा की खेत के तरफ भाग निकला। जब साइकिल की तलाशी ली गई तो साइकिल से झोले में नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ जो नेपाल से तस्करी कर भारतीय बाजारों में ले जा रहा था।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!