बिहार

कोर्ट में पेशी से पहले ही बेसुध हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह, आनन-फानन में स्ट्रेचर पर भेजे गये पटना एम्स

पटना(अजित यादव): बेउर जेल में बंद और बीमार होने पर पीएमसीएच से पटना एम्स में इलाजरत मोकामा के बाहुबली राजद विधायक अनंत सिंह को बिगड़ी तबियत के बावजूद कोर्ट से राहत नही मिली और सोमवार को पेशी के दौरान सिविल कोर्ट में स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ गया। पटना एम्स में इलाजरत मोकामा विधायक को सोमवार एक मामले में कोर्ट में हाजिरी लगानी थी जिसके लिए एम्स से विधायक अनन्त सिंह कोर्ट जाने के लिये मेडिकल टीम और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले थे। इस दौरान रास्ते मे भी गाड़ी में विधायक जी की तबियत बिगड़ी लेकिन फिर भी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया जहां पहुंचते पहुंचते वे बेसुध हो गए। इसके बाद कोर्ट में उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर लाया गया। जहां कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह कीतबीयत खराब देख उन्हें पटना एम्स वापस भेज दिया । इस दौरान विधायक अनन्त सिंह का ब्यान भी कोर्ट में नही कराया जा सका.

Advertisements
Ad 1

जानकारी के मुताबिक एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में पेशी के लिए अनंत सिंह को 11.30 बजे के करीब सिविल कोर्ट लाया गया था। विधायक अनंत सिंह की पेशी एमपी-एमएलए कोर्ट में एडीजे-3 त्रिलोकी दूबे के समक्ष होनी थी। इसी दौरान अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई। अनंत सिंह को स्पाइनल, चेस्ट इंफेक्शन, लिवर प्रॉब्लम और बीपी लो है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें खाना नहीं पच रहा है.

पटना सिविल कोर्ट में अनंत सिंह के साथ मेडिकल टीम और जेल के डॉक्टर व फार्मासिस्ट की टीम भी आई थी। कोर्ट को मेडिकल रिपोर्ट दी गई। जज ने कहा कि फिट होने पर इन्हें लाया जाए, तब इनका कोर्ट में बयान होगा। 23 मार्च को अब नई तारीख मिली है। बता दें बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा स्थित घर पर छापेमारी के दौरान एक एके-47, दो हैंड ग्रेनेड और 26 कारतूस बरामद किए गए थे। इसी मामले में अनंत सिंह की पेशी होनी थी।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: