बिहार

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दीदारगंज थाना क्षेत्र से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हथियार लहराकर फायरिंग करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद मामला पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के संज्ञान में आया। ग्रामीण एसपी के संज्ञान में आते ही दीदारगंज थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके बाद हर्ष फायरिंग के मामले में दीदारगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।अब पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था तथा फायरिंग में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया।

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास

error: