बिहार

अजब शादी की गज़ब कहानी ; शादी के महज़ चंद घंटों बाद ही आरती ने तोड़ा दम…

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे – सात जन्मों का साथ की कसमें खाते है। सब महज़ देखते ही देखते मातम में बदल गया, पता नहीं आरती के खुशियों को किसकी नज़र लग गयी । किसको पता था जिस घर से आरती दुल्हन बनकर निकली थी,चंद घंटों में ही उसी घर से उसका जनाज़ा निकला जाएगा. एक ऐसा ही हृदयविदारक घटना जिले के सोहसराय में घटी है । दरअसल सोहसराय के बंधु बाज़ार निवासी विनोद पंडित के पुत्र विकाश की शादी नवादा जिले के गोला रोड निवासी गोपाल पंडित की बेटी आरती से बीते सोमवार को सभी रश्मो रिवाज़ों के साथ संपन्न हुई । सब ठीक ठाक चल रहा था विकाश अपने सगे संबंधियों के साथ दुल्हन से ब्याह रचा दुल्हन आरती के संग अपने घर बंधु बाज़ार पहुँचा, तभी अचानक सारी खुशियाँ मातमपुरसी में तब्दील हो गयी जब दुल्हन के आवभगत में पूरा परिवार लगा था, रीति रिवाज को आगे बढ़ाते हुए विकाश के घरवाले नई नवेली दुल्हन आरती की गाल-शिकाय की रश्म चल रही थी,पश्चात द्वार छेकाई में अचानक आरती गिर पड़ी, देखते ही देखते अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । आनन फानन में परिवारवाले आरती को लेकर सदर अस्पताल पहुँचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । फिर क्या था दोनो परिवार वालों के घर कोहराम मच गया ।आरती की कोरोना जाँच भी की गई लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आयी ।पूरा मामला एकदम से चौका देने वाला है,किसको पता था जिस बाप ने अपनी बेटी को डोली में सजाकर भेजा था आज उसी की अर्थी सजा रहा है।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: