बिहार

अथर्व ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किया सूखा राशन सामग्री

दनापुर(अजित यादव): कोरोना लॉकडाउन से उपजे हालात को देखते हुए अथर्व ट्रस्ट की ओर से पटना के दानापुर इलाके में गरीब-गुरबों एवं जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया।  इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा खराब स्थिति गरीबों की है। ऐसी स्थिति में अथर्व ट्रस्ट ने जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 जून तक पटना के विभिन्न इलाकों में गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस राहत सामग्री के पैकेट में चावल, दाल, बिस्किट, सर्फ, साबुन, सरसों तेल, माचिस आदि सामग्री हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में अमरेंद्र कुमार सिंह, युगल कुमार, प्रकाश कुमार, आकाश कुमार एवं दीपक कुमार सहयोग कर रहे हैं।

Related posts

बैंक ऑफ इंडिया की सीएसआर पहल, एम्स पटना में नवजात शिशुओं के लिए बढ़ेंगी बेहतर इलाज की सुविधाएं

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

error: