झारखण्ड

ASI को घूस लेने के आरोप में किया गिरफ्तार!

हजारीबाग: एक तरफ भ्रष्टाचार खत्म करने की बात की जाती है और दूसरी ओर जिस पर इसे रोकने की जिम्मेदारी है वे ही इसमें संलिप्त पाये जाते हैं. मामला हजारीबाग के पुलिस विभाग से जुड़ा है. मंगलवार को बरकट्ठा थाने में पदस्थापित ASI उपेंद्र कुमार को हजारीबाग निगरानी विभाग की टीम ने 50000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है.

Advertisements
Ad 1

एक लाख रुपये मांगे गये थे-

बताया जाता है कि त्रिलोकी मंडल के आवेदन पर यह कार्रवाई हुई है. बता दें कि शराब व्यवसायी त्रिलोकी मंडल से केस मैनेज करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे गये थे. व्यवसायी को पहले 50 हजार देना था. उन्होंने इसकी जानकारी निगरानी विभाग को दी. निगरानी टीम ने तत्परता दिखाते हुए ASI को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: