बिहार

डॉ० सीपी ठाकुर से मिलकर भाव-विभोर हुए अरुण मांझी

फुलवारीशरीफ, अजित। प्रख्यात चिकित्सक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भाजपा नेता पद्मश्री डॉ. सी. पी. ठाकुर से शुक्रवार को पूर्व विधायक तथा जनता दल यूनाइटेड एस0सी0/एस0टी0 प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक अरुण मांझी ने उनके पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

अरुण मांझी ने डॉ. ठाकुर के चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि डॉ. ठाकुर जैसे व्यक्तित्व भारतीय राजनीति की धरोहर हैं. उनके सान्निध्य में बिताए कुछ पल भी जीवन भर प्रेरणा देते हैं.यह मुलाकात मात्र एक औपचारिकता नहीं बल्कि अनुभवी नेतृत्व से ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त करने का भावनात्मक क्षण था. दोनों नेताओं के बीच समाज के वंचित वर्गों की स्थिति, सामाजिक न्याय की दिशा में महादलित कार्यकर्ताओ की आने वाले समय मे भूमिका को लेकर गंभीर चर्चा हुई. डॉ. ठाकुर ने मांझी को सामाजिक समरसता और महादलित सशक्तिकरण अभियान पर डटे रहने की सलाह दी और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

Advertisements
Ad 1

मुलाकात के अंत में अरुण मांझी ने यह भी कहा कि हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए डॉ. ठाकुर का मार्गदर्शन एक दीपस्तंभ की तरह है जब हम उनके विचारों को सुनते हैं तो हमे न केवल राजनीति की दिशा मिलती है बल्कि समाज सेवा की भावना भी और प्रगाढ़ होती है।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: