राजनितिक

अरुण गोविल भाजपा में शामिल

नई दिल्ली: रामायण सीरियल भगवान राम की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता अरुण गोविल गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले गोविल ने हिंदी, ओडिया, भोजपुरी, तेलुगु और ब्रज भाषा में फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद अरुण गोविल के बारे में सोशल मीडिया पर अच्छी और बुरी दोनों तरह की प्रतिक्रिया आई है। कुछ लोगों का कहना है कि आपके इस फैसले से कुछ लोगों को निराशा हुई है।अरुण गोविल ने क्या कहा.

Advertisements
Ad 1

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरुण गोविल ने कहा कि मौजूदा समय में जो हमारा कर्तव्य है उसे करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्हें पहले राजनीति समझ में नहीं आती थी। लेकिन पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश की परिभाषा बदली है, उनके दिल और दिमाग में जो होता है उसे वो करते हैं। अब वो देश के लिए योगदान देना चाहते हैं, और उस मकसद को पाने के लिए उचित मंच की जरूरत थी। उन्हें ऐसा लगता था कि वो अपनी सोच को बीजेपी के मंच से आगे बढ़ा सकते हैं लिहाजा उन्होंने बीजेपी का चुनाव किया।

Related posts

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कमी बदले की भावना और लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश है : एजाज अहमद

दीघा में डॉक्टर और ड्राइवर के साथ हुई मारपीट की घटना से स्पष्ट होता है कि गृह मंत्री सम्राट चौधरी का आदेश भी बेअसर है…

हमारा मकसद व्यक्तिगत विरोध नहीं, बल्कि नया बिहार बनाना है, सरकार भटकेगी तो आईना दिखाएंगे : तेजस्वी यादव

error: