बिहार

नाचते- गाते हुए स्वच्छता रैली निकाल कलाकारों ने दिया जागरूकता संदेश

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच (एस.एस.एम.) वाल्मी, फुलवारीशरीफ के कलाकारों द्वारा नाचते- गाते हुए स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान आसपास के फुटपाथी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, अन्य व्यवसायियों तथा आसपास के शिक्षण संस्थानो में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान में जमूरे और मदारी के खेल में “साफ- सफाई रखना हम सबका दायित्व”-नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया गया। प्रभातफेरी में कचरे के अंबार लिए कचराराक्षस को हटाकर साफ- सुथरा रखने के लिए मदारी ने जमुरे से कहा कि ऐ जमूरे कचरे रूपी राक्षस को शहर से हटाना है और जिस तरह से अपने घर की साफ-सफाई रखते हैं उसी तरह ही आसपास के क्षेत्र को भी साफ- सुथरा रखना रखना है और सड़क पर या जहां-तहां कचरा नहीं फेंके इससे शहर गंदा दिखता है। जमूरा मदारी से पूछता है कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान क्या है? मदारी उसे समझाता है कि स्वच्छता सर्वेक्षण प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरू किया गया अभियान है इसलिए प्रतिवर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है, उसके बाद शहरों की रैंकिंग की जाती है और सबसे स्वच्छ शहरो तथा जिलों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके बाद जमुरे ने मदारी से पूछा कि हमलोगों को अब क्या करना चाहिए.

मदारी उसे समझाता है कि प्रत्येक नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सकारात्मक तरीके से फीडबैक देकर स्वच्छता रैंकिंग बढ़ाना है- फिर जमुरे ने मदारी से पूछा कि अपने शहर को नंबर वन बनाने के लिए क्या-क्या करना होगा? मदारी कहता है कि सबसे पहले अपनी आदतो को सुधारना होगा और खुले में शौच नहीं करना होगा। अपने घर के शौचालय का प्रयोग करेंगे। गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखेंगे, नदियों के जल को स्वच्छ रखेंगे, प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे, शहरों एवं गांवो में साफ सफाई रखेंगे, नगरों तथा महानगरों में कूड़ेदान का प्रयोग करेंगे, घर के बाहर कूड़ा-करकट का निपटान स्वयं करेंगे, घर के आस-पास दूषित जल जमाव नहीं होने देंगे यह सब सुनकर जमूरा खुशी से नाचने लगता है और कहता है कि हम सब एकजुट होकर ये सब काम करेंगे और अपने शहर को नम्बर वन पर लायेंगे.

Advertisements
Ad 1

नाटक के अंत में मंच के वरीय रंगकर्मी महेश चौधरी ने कहा कि इस प्रवेशोत्सव के अवसर पर स्कूल में 20 मार्च 2021के पूर्व अपने बच्चों का नामांकन अवश्य करा लें ताकि कोई भी बच्चा अनपढ़ न रहे. नाटक के कलाकार महेश चौधरी, मोनिका, सौरभ, अमन, नमन, प्रमोद, करण, वैभव, रणवीर, प्रीति, अमरजीत कामेश्वर प्रसाद,मुन्ना प्रसाद, राम नरेश महतो थे।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: