बिहार

बंटू कुमार के हत्यारे को करें गिरफ्तार, व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करो

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): सामाजिक कार्यकर्ता एवं कम्युनिस्ट नेता देव रत्न प्रसाद ने सरकार और प्रशासन से मांग किया है कि बिहार में बढ़ते हुए अपराध पर रोक लगाया जाए ताकि आम जन इस भय से मुक्त होकर रह सके. इस पर  उन्होंने कहा कि व्यवसाई बंटू कुमार उर्फ बंटू बरनवाल पिता ब्रह्मदेव लाल बिहार शरीफ जिला नालंदा जिनकी निर्मम हत्या गोली मारकर कर दी थी. बीते दिनांक 29 जून 2021 को ट्रांसपोर्ट में किराना का सामान लोड कराने के पश्चात लौटने के क्रम में उप डाकघर बेगमपुर पटना सिटी के सामने झोपड़ी में चल रहे नाश्ता के दुकान में नाश्ता कर रहे थे की उसकी हत्या कर दी गई. इस हत्या के पश्चात एक और परिवार में मातम छाया हुआ है वही दूसरी ओर व्यवसाई और व्यापारियों में डर और भय व्याप्त है और आक्रोशित है. जो व्यापारी राज्य के दूसरे क्षेत्र से किराना व अन्यसामान मारूफगंज मंडी में खरीदने आते हैं.

ज्ञात हो कि इसी स्थल के पास ही स्वर्ण व्यवसाई की हत्या हुई थी तथा आसपास के इलाकों में भी कई घटनाएं घटती रहती है. पटना सिटी सहित  बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भय और असुरक्षा के बीच जीने को मजबूर है. पटना सिटी व्यापार का एक प्रमुख स्थल है जहां मच्छरहट्टा से लेकर मारूफगंज मनसूरगंज जैसी बड़ी मंडी है जहां लाखों का कारोबार होता है और सरकार को करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है. बावजूद इसके मंडी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जो बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होना चाहिए वह दिखाई नहीं देता है.

Advertisements
Ad 1

हम सरकार एवं प्रशासन से मांग करते हैं की बंटू कुमार उर्फ बंटू बरनवाल के सभी हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए. मृतक के परिवार को 1000000 का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए. व्यवसायिक मंडी तथा बाहर से आने वाले व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान किया जाए. बिहार में बढ़ते हुए अपराध पर रोक लगाई जाए।

Related posts

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए यूनिवर्सिटी के सहायक कुल सचिव, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर समेत तीन के खिलाफ वारंट जारी

नेशनल हाईवे 139 पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो-इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत में पांच घायल

error: