बिहार

अररिया सांसद के प्रतिनिधि राजा मिश्रा ने लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

अररिया, (न्यूज़ क्राइम 24) मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) के सदस्य और अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के रेल प्रतिनिधि राजा मिश्रा ने लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर चंचल गुप्ता से यात्रियों की सुविधाओं और स्टेशन कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की।

राजा मिश्रा ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म का गहन निरीक्षण किया और निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। स्टेशन पर आरपीएफ की कमी को देखते हुए उन्होंने तत्काल वरीय अधिकारी से संपर्क किया और आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने का आग्रह किया।

राजा मिश्रा ने ट्रेन नंबर 15702 से लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन से अररिया कोर्ट तक यात्रा की। इस दौरान यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनके अनुभव और सुझाव सुने। राजा मिश्रा ने कहा की यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। लक्ष्मीपुर सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर जल्द आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नृपेन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह रेलखंड अररिया और पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए प्रगति का नया द्वार खोलेगा। इसके निर्माण से क्षेत्र में यातायात, व्यापार और आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

Related posts

प्रशासन की पहल से शांत हुआ शेखपुरा में छात्रों का विरोध मार्च, राष्ट्रपति को सौंपा 12-सूत्री मांग-पत्र

मुख्यमंत्री ने एल०एन० जे०पी० अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़, जंतर-मंतर पर CJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

error: