बिहार

अररिया डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत दावा आपत्ति निष्पादन हेतु विशेष कैंप का शुभारंभ किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अररिया अनिल कुमार के द्वारा अररिया विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत दावा आपत्ति निष्पादन हेतु विशेष कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बताया गया कि इस विशेष कैम्प का उद्देश्य “कोई मतदाता छूटे नहीं” है। अर्हता तिथि 01/07/2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में दिनांक 01/08/2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। जिसके आलोक में दावा आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 01/08/2025 से 01/09/2025 तक है। आम नागरिकों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से दिनांक 01/08/2025 से दिनांक 01/09/2025 तक प्रत्येक दिन लगातार पूर्वाह्न 10:00 से 5:00 बजे अपराह्न तक विशेष कैंप की व्यवस्था की गई है। यह कैंप प्रत्येक प्रखंड सह अंचल कार्यालय तथा सभी कार्यपालक पदाधिकारी का कार्यालय, नगर पंचायत एवं नगर परिषद में अवस्थित है।

विशेष कैंप में ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम किसी कारणवश प्रारूप निर्वाचन सूची में शामिल नहीं है, या 01/07/2025 को अर्हता प्राप्त नागरिक स्वयं प्रपत्र 6, घोषणा पत्र (एनेक्सचर डी) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचक अपने नाम के स्थानांतरण/संशोधन हेतु स्वयं प्रारूप 8 एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समर्पित कर सकते हैं। बिहार के बाहर के आवेदक के संदर्भ में प्रपत्र 8 के साथ घोषणा प्रपत्र (एनेक्सचर डी) भी संलग्न करना होगा। ऐसे आवेदक जिनका नाम बिहार के बाहर किसी और अन्य राज्य की निर्वाचन सूची में दर्ज है और अपना नाम बिहार के निर्वाचन सूची में स्थानांतरित करना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित प्रारूप 8 के साथ घोषणा प्रपत्र (एनेक्सचर डी) संलग्न करना होगा। प्रारूप निर्वाचन सूची में शामिल मतदाताओं के विरुद्ध आक्षेपकर्ता स्वयं प्रपत्र 7 में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Advertisements
Ad 1

दिव्यांग एवं वृद्धजन जिन्हें विशेष कैंप में पहुंचने में कठिनाई है उनसे बीएलओ उनके घर-घर जाकर विहित आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। बीएलओ के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक कैंप में संबंधित जिले के कोई भी मतदाता अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं प्रत्येक दिन कार्य दिवस समाप्ति के पश्चात संबंधित एईआरओ का यह दायित्व होगा कि प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विधान सभावार मतदान केंद्र बार अलग-अलग कर संबंधित ERO, AERO, BLO को उपलब्ध कराएंगे जिसका निष्पादन विहित प्रक्रिया अनुसार संबंधित BLO, AERO, ERO करेंगे। उक्त अवधि में आवेदक दस्तावेज फोटो भी उपलब्ध करा सकते हैं। हर आवेदक को उसके आवेदन की पावती भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जायेगी।

इस विशेष कैम्प के नियमित निगरानी एवं अनुसरण हेतु एक अनुसरण टीम का भी गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष कैम्प की जानकारी उपलब्ध निश्चित रूप से उपलब्ध कराई जाए। दावा आपत्ति निष्पादन हेतु निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड सह अंचल कार्यालय तथा सभी कार्यपालक पदाधिकारी का कार्यालय नगर पंचायत एवं नगर परिषद में कैम्प का संचालन किया जा रहा है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

महिला शक्ति विषय पर आगामी 14 मार्च को पीजी इतिहास विभाग में होगा संगोष्ठी

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी

भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 12 चापाकल मरम्मत रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

error: