बिहार

गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) जल्लावाले हनुमान मंदिर, बेगमपुर प्रांगण में राम भक्ति शाखा के सर्वप्रमुख महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की 532वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति से भोग-आरती और पूजा-पाठ से हुई, जिसे मंदिर के पूर्व संरक्षक संत घनश्याम दास हंस महाराज ने संपन्न कराया।

इस अवसर पर संत घनश्याम दास हंस महाराज ने श्रीरामचरितमानस का सस्वर पाठ किया और रामललानहछू, विनय-पत्रिका, जानकी मंगल, दोहावली सहित तुलसीदास जी की विभिन्न रचनाओं की साहित्यिक एवं धार्मिक महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान स्व. आचार्य किशोर कुणाल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनके धार्मिक योगदान और मंदिर निर्माण में निभाई भूमिका की स्मरणीय वंदना की गई।

वार्ड-62 की पार्षद तारा देवी ने इस अवसर पर कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की रचनाएं हर युग में प्रासंगिक हैं। उन्होंने तुलसीदास जी के एक दोहे का उल्लेख करते हुए कहा— “जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई। उन्होंने आह्वान किया कि समाज को तुलसीदास जी के बताए आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में मनोज तिवारी, त्रिलोकी सिंह, रजनीश कुमार, दिलीप सिंह पटेल, रविंद्र मेहता, मुन्ना गौड़, सुनीता देवी समेत सैकड़ों राम भक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् डॉ. हरिवंश कुमार मिश्र ने किया।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: