बिहार

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एंटी-रैगिंग डे और सप्ताह का उत्सवपूर्ण आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय — बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय और संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान — में मंगलवार को एंटी-रैगिंग डे एवं सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया. इस अवसर पर बिहार वेटरनरी कॉलेज में हिंदी और अंग्रेजी वाक्पटुता प्रतियोगिता के साथ-साथ ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. “सीनियर और जूनियर के बीच मित्रतापूर्ण संबंध रैगिंग के बिना भी संभव है” विषय पर आधारित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रैगिंग से दूर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रोफेशनल शिक्षा के संस्थानों में आने के बाद छात्रों को एक नया वातावरण मिलता है, जिसमें सहज रूप से ढलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पहले कई जगह रैगिंग के मामले सामने आते थे, जो शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का कारण बनते थे, लेकिन अब इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सीनियर्स से आग्रह किया कि वे अपने जूनियर्स के लिए प्रेरणादायक, सुरक्षित और सकारात्मक माहौल तैयार करें, ताकि उनकी प्रतिभा पूर्ण रूप से विकसित हो सके।

Advertisements
Ad 1

बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. जे.के. प्रसाद ने कहा कि कुंठित माहौल में कोई भी प्रतिभा विकसित नहीं हो सकती, इसलिए छात्रों को मिल-जुलकर सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाना चाहिए. वहीं, छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. ए.के. शर्मा ने ‘शेयरिंग इज़ केयरिंग’ के मंत्र को आत्मसात करने की बात कही और सीनियर्स से अपने जूनियर्स के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वाति कुमारी ने प्रथम, आयुष आर्यन ने द्वितीय और अनुष्का प्रिय ने तृतीय स्थान हासिल किया. ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रहनुमा अंजुम प्रथम, निखिल कुमार झा द्वितीय और अमृत कुमार तृतीय स्थान पर रहे. विजेताओं को कुलपति ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रत्नेश कुमार चौधरी, डॉ. शाहदेव डे, डॉ. सिउली शाहा रॉय, डॉ. भूमिका, डॉ. सोनी, डॉ. रोहित सहित कई संकाय सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: