बिहार

आईआईटी में परचम लहराने वाले अंशु राज सम्मानित

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सेना से सेवानिवृत मौर्य बिहार निवासी प्रशांत कुमार मिश्रा के पुत्र अंशु राज को आईआईटी में सफलता मिलने पर ‘यूथ होस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया,पाटलिपुत्र एवं देव आर्ट एंड म्यूजिक स्कूल ,मौर्य बिहार की ओर से सम्मानित किया गया | देव आर्ट एंड म्यूजिक स्कूल में आयोजित समारोह में जाने माने चिकित्सक डॉ.सुशील कुमार सिंह ,यूथ यूथ होस्टल्स एशोसिएशन ,बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर,रामजी सिंह,प्रदीप मिश्र , देव आर्ट एंड म्यूजिक स्कूल के निदेशक देव कुमार लाल आदि ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र और सम्मान-पत्र दे कर सम्मानित किया | इस से पहले देव आर्ट स्कूल की बिन्दू कुमारी, निलेश कुमार , वंदिता शर्मा के साथ स्कूली छात्राओं ने अंशु राज को रोड़ी और चन्दन लगा कर का स्वागत किया | इसव अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक एवं अंशु राज के दादा गणेश मिश्र और दादी लालमणि देवी ने कहा ,अंशु के सफलता में इसकी माँ रीना का सब से बड़ा योगदान है | इस मौके पर अपने समबोधन में अंशु कुमार ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि सपनों को साकार करने के लिए ,अगर हम सौ प्रतिशत कड़ी मिहनत ,लगन और समय देते हैं तो ,निश्चित रूप से सफलता मिलेगी,इस में कोई शक नहीं है।

Related posts

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने गंगा पथ का किया निरीक्षण

आम आदमी पार्टी, बिहार में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

सेवा पखवाड़ा के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

error: