बिहार

नीतीश का शव मिलने से आक्रोशित लोगो ने चेकपोस्ट स्थित स्टेट हाइवे को जाम किया

20230310 151644

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकावगंज इलाके से पिछले तीन दिनों से लापता युवक नीतीश कुमार का शव बैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड के मल्लिकपुर के खेत मे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही परिजनों ने मृतक के दोस्तो पर गला दवा कर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित लोगो ने चेकपोस्ट स्थित स्टेट हाइवे को जाम किया । साथ ही शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा किया।

वही पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्टेट हाइवे जाम होने के कारण छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार एलजी गई। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर जाम को छुड़ाया। बताया जाता है की रिकाव गंज इलाके के रहने बाले चनारिक राय ने अपने पोता अपने दोस्तो के साथ तीन दिन पहले निकला था ,जो वापस अपने घर नही लौटा परिजनों ने मालसलामी थाना में नीतीश कुमार की गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखाया था और आज उसका शव राघोपुर के मल्लिकपुर से बरामद किया गया । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!