बिहार

आक्रोशित अधिवक्ता संघ कल न्यायायिक कार्य से अलग रहेगें

PicsArt 06 16 10

पटना(आनंद मोहन): दानापुर व्यवहार न्यायालय के एसोसिएशन संघ उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता नंदकिशोर शर्मा को गैर कानूनी रूप से गिरफ्तार करने एवं हथकड़ी लगा कर कोर्ट में प्रस्तुत करने से पटना जिला के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। लिहाजा ‘पटना सिटी, पटना, दानापुर, मसौढ़ी एवं पालीगंज अधिवक्ता संघ’ ने भी नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पटना उच्च न्यायालय से किया है। साथ ही थानेदार के कृत्य के विरोध में कल गुरुवार को न्यायिक कार्य से अपने को अलग रखने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि बीते 10 जून को सड़क दुर्घटना में ट्रक और मारुति की टक्कर हुई थी इस मामले में भोजपुर के निवासी जितेंद्र सिंह ने नौबतपुर थाना में रंगदारी का मामला अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसोसिएशन उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता नंद किशोर शर्मा को गिरफ्तार कर हथकड़ी पहनाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जिसके बाद अधिवक्ता संघ में लगातार आक्रोश व्याप्त है। वही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 6 की ओर से एसोसिएशन उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता नंद किशोर शर्मा को जमानत दे दी गई है। फिलहाल अधिवक्ता संघ ने नौबतपुर थानाध्यक्ष को बर्खास्तगी की मांग की है। अब देखना होगा कि कब तक नौबतपुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होती हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!