बिहार

नाराज होकर दो सगी बहनें घर से भागी, परिवार परेशान!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): शहर के सबजपुरा निवासी दो सगी बहनों के अचानक घर से भाग जाने का मामला सामने आते ही परिवार वाले हैरान परेशान हो गए। घर से भागी 16 साल की शिवानी कुमारी और 15 साल की निक्की कुमारी की बडी बहन पूजा ने बताया कि खगौल के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली दोनो बहनों को लगता था कि उन्हें घर मे कोई प्यार नही करता है । घरवालों के प्यार दुलार नही करने की गलतफहमी पाले दोनो बहने 23 अप्रैल की दोपहर घर से निकल गयी । घर मे जाने वक्त बतायी थी कि स्कूल का प्रोजेक्ट जमा करना है लेकिन काफी देर बाद भी वापस नही आई तो मोबाइल पर कॉल किया गया। काफी देर तक कॉल करते रहने के बावजूद दोनो बहनों से सम्पर्क नही हुआ तो फुलवारी शरीफ थाना में पूजा ने दो बहनों के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। गायब बहनों के पिता पटना के एक्जीबिशन रोड पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क श्यामबाबू , मां और परिवार के अन्य सदस्यों का हाल बुरा हो रहा है। परिवार वालों को समझ मे नहीं आ रहा है कि दोनों बहनें कहाँ गायब हो गयी। उनका मोबाइल भी लगातार बन्द बता रहा है जिससे परेशानी बढ़ गई है।परिजन प्रेम प्रसंग से साफ इंकार कर रहे हैं ।  वहीं इस मामले में थानेदार आर रहमान ने बताया की पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य पहलुओं पर तफशीश कर रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: