जदयू पटना महानगर द्वारा वार्ड 47 में सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना महानगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 में जनता दल यूनाइटेड &lpar;जदयू&rpar; पटना महानगर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व बाजार समिति अध्यक्ष पवन मेहता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक जदयू की सदस्यता ग्रहण की&comma; जिसमें महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू प्रवक्ता अनंत अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद श्री रविंद्र सिंह थे। वहीं विशेष अतिथियों में जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह एवं प्रदेश महासचिव परमहंस उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल ने की। प्रवक्ता अनंत अरोड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में जदयू की सदस्यता को लेकर लोगों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी का लक्ष्य राज्यभर में एक करोड़ सदस्य बनाने का है और इससे कहीं अधिक सदस्य बनने का पूर्ण विश्वास है। इस अवसर पर प्रवक्ता अनंत अरोड़ा&comma; प्रदेश महासचिव परमहंस&comma; पवन मेहता&comma; अभय यादव&comma; प्रवीण चौधरी&comma; गुड्डू सिंह&comma; राकेश कुमार&comma; गिरीश कुमार&comma; विजय कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन