फुलवारीशरीफ, अजीत। परसा बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम वाहन जांच के दौरान लक्ष्मण झूला पुनपुन गुमटी के पास एक टेम्पू से दो देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस ने हथियार के साथ टेम्पू में बैठे सन्नी कुमार (30) को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान टेम्पू पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान सन्नी कुमार के पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले. इस संबंध में परसा बाजार थाना कांड संख्या 544/26, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार सन्नी कुमार बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी छकन टोला निवासी स्व. श्याम बाबू यादव का पुत्र है. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से बुद्धा कॉलोनी, सोनपुर और बेऊर थाने में पांच मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट, चोरी, लूट और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। कार्रवाई में परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, बिटु कुमार, मिथिलेश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह समेत तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।
