बिहार

राइस मिल मालिक से पिस्तौल के बल पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी

फुलवारीशरीफ, अजीत। गौरीचक थाना क्षेत्र के कंडाप गांव में राइस मिल संचालक से पिस्तौल के बल पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. कंडाप निवासी स्व. रामदेव सिंह के पुत्र संजय कुमार ने गौरीचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बबलू सिंह उर्फ संजय सिंह डाबला और उसके भाई धीरेंद्र कुमार सिंह पर आरोप लगाया है।

संजय कुमार के अनुसार 23 अक्टूबर की रात करीब 8:40 बजे दोनों आरोपी उसके बालाजी राइस मिल में घुस गये और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि दोनों ने कमर से पिस्तौल निकालकर एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की. उन्होंने धमकी दी कि जब तक एक करोड़ रुपये नहीं दिए जाएंगे, तब तक राइस मिल नहीं चलने देंगे. पीड़ित के अनुसार दोनों ने मिल चलाने के लिए पहले रंगदारी देने की बात कही।

संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पहले बालाजी राइस मिल में अरवा चावल का कारोबार करते थे और अब दोबारा उसनेा चावल केाराइस मिल शुरू करना चाहते हैं. इसी दौरान आरोपितों ने पहुंचकर रंगदारी की मांग की. घटना के दौरान मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड होने की बात कही गयी है. पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया है।

पीड़ित ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दोनों में से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी डकैती, रंगदारी और मारपीट समेत कई मामले दर्ज हैं।

Related posts

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब पटना सिटी ने बनाई मानव शृंखला एवं बच्चों को दी पोलियो की दो बूंद

परसा बाजार में वाहन जांच के दौरान दो देसी कट्टा और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!

छठ घाटों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए अभी से शुरू करें तैयारी : डी एम