जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती पर कोई भी बड़े मंत्री का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है : राजद विधायक

<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती समारोह बेहद हर्ष व उमंग के साथ आहूत की गई। वहीं जननायक जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी एवं संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। अपने उदगार व्यक्त करते हुए प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता&comma; राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन&comma; पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती तथा राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि जननायक समतामूलक समाज के पुरोधा थे। वह सादगी&comma; सरलता&comma; ईमानदारी व समानता के प्रतिमूर्ति थे। वह गरीबो के मसीहा और शोषण मुक्त समाज के पक्षधर थे। उनके त्याग व तपस्या को भुलाया नहीं जा सकता हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक व अनुकरणीय हैं। वहीं विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा की इतने महान नेता की कार्यक्रम में कोई बड़े मंत्री&comma; मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री नही आये यह बड़े दुःख की बात है। इस कार्यक्रम के मौके पर उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता&comma; समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन&comma; पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती&comma; राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी&comma; भाकपा के जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद मुन्ना&comma; राजद के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा&comma; जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर&comma; राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो&comma; जिला राजद महासचिव मो० ￰युसूफ&comma; रामविनोद पासवान&comma; सत्यविंद पासवान&comma; प्रदीप पासवान&comma; सुंदेश्वर राय&comma; गुंजन देवी&comma; विश्वनाथ राम&comma; राजेन्द्र राम&comma; रोशन यादव&comma; राजू यादव&comma; शत्रुध्न यादव&comma; रिंकू सिंह&comma; शिवनंदन राय&comma; राकेश कुमार&comma; अनिल कुशवाहा&comma; मो० अल्लाउद्दीन&comma; प्रभात कुमार&comma; मुकेश यादव&comma; पंकज पोद्दार&comma; दिलीप शर्मा&comma; लखेन्द्र राय&comma; धर्मेन्द्र राय&comma; गुड्डू यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च