उत्तरप्रदेश

पहली बार शुरू हुआ पोस्टर वार, अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर पोस्टर पर लिखा?

बलिया, संजय कुमार तिवारी : स्नातक एमएलसी चुनाव के दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा कचहरी के समीप सपा कार्यालय के सामने ही एक आपत्ति जनक पोस्टर लगाए गए है। पोस्टर पर लिखा गया है बलिया में पहली बार शुरू हुआ पोस्टर वार, अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर पोस्टर पर लिखा सपाइयों का क्या भरोसा,दंगा, भ्रष्टाचार,और बिरयानी, सपा राज की असल कहानी” जहां पोस्टर को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है जहां बलिया समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने मौके पर पहुंचकर खुद पोस्टर को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे है।वही अरविंद गिरी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग इस तरह के कुकृत्य करके गंदा काम किए है बलिया की राजनीति पवित्र रही है बलिया में एक राज संस्कार रहा है

बलिया चंद्रशेखर का ,शरदानंद अंचल का,जनेश्वर मिश्रा का था मुनि और तपस्वियों का जिला रहा है इन लोगों ने यह कुकृत्य करके एक महापाप किया है क्या बलिया के भारतीय जनता पार्टी के लोग यह चाहते है कि बलिया में पोस्टर वार हों। आप उल्टा सीधा पोस्टर लगाओ हम उल्टा सीधा पोस्टर लगाते है और कटुता बढ़ाना चाहते है था गलत है भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ साथ सभी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि आप लोग बलिया के राजनैतिक मर्यादा को और बलिया के। राजनैतिक संस्कार को बचाएं रखें। ऐसा गंदा काम न करें कि अगर ऐसा गंदा काम करेंगे तो समाजवादी जब अपने पर उतरेंगे तो पोस्टर को फड़ेंगे नही पोस्टर को फाड़कर फेकेंगे नही बल्कि गंदे गंदे पोस्टर लगाने का काम करेंगे। और लगाएंगे कोई रोक नहीं पाओगे यह समाजवादी है और समाजवादी कभी फाड़ते भी नही है समाजवादी कभी मारते भी नही है और समाजवादी हमेशा संघर्ष करने का काम करते है और संघर्ष करने में कभी पीछे भी हटते नही है।

Related posts

अखिलेश यादव, जेल में आजम खान से की मुलाकात; बोलेआजम खान के साथ हुआ अन्याय

अमरोहा में समाज की एकजुटता, बच्चों को संस्कार देने और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

बंगाली पूजन का भव्य शुभारंभ, मां दुर्गा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु