उत्तरप्रदेशताजा खबरें

रंगोली से चौराहों की सुंदरता में और आएगी भव्यता

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी चौराहों को भी सुंदर बनाने की पहल जिला प्रशासन ने की है। इसके लिए पहले तो हर चौराहों, खासकर जहां महापुरुषों की मूर्ति लगी है, उनकी अच्छे से साफ-सफाई कराई गई। उसके बाद अब रंगोली के जरिए चौराहों की सुंदरता को और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी एसपी शाही ने रविवार को टीडी कालेज चौराहे पर रंगोली बनाकर इसकी शुरूआत की। उनके साथ-साथ नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार और यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने भी कलर पेंटिंग कर इस अभियान का हिस्सा बने। कला शिक्षक इफ्तेखार खां की देखरेख में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा यह रंगोली बनाई जा रही है। शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने नया चौक चौराहा, ओकडेनगंज, रेलवे स्टेशन होकर कुंवर सिंह चौराहे पर गए और देखा.

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि चौराहे पर साफ-सफाई रख कर हम महापुरुषों का सम्मान कायम रख सकते हैं। जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी और नगरपालिका की जिम्मेदारी है कि इन चौराहों पर सफाई बनी रहे। एक बार फिर दोहराया कि कोई पोस्टर बैनर चिपकाए तो सख्ती से कार्रवाई हो।

Related posts

दानापुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा इलाका, अंधाधुंध फायरिंग में युवती व युवक को लगी गोलिया

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ : बदमाश हुआ घायल, चल रहा इलाज

स्कूल में पिटाई के बाद छात्र की मौत से पटना में बवाल

error: