तरूणोदय ग्लोबल स्कूल में बच्चों का होली मिलन समारोह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> तरूणोदय ग्लोबल स्कूल में होली के अवसर पर विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया&comma; जिसमें बच्चों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक त्रिभूवण सिंह&comma; प्राचार्या मिनाक्षी रानी&comma; शिक्षिकाएं खुशबू रानी&comma; प्रियंका राज&comma; संध्या&comma; सनोवर&comma; कशिश और तनू रानी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगों के इस उत्सव में अबीर-गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निदेशक त्रिभूवण सिंह ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं&comma; बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली खेलने की सलाह दी। वहीं&comma; प्राचार्या मिनाक्षी रानी ने छात्रों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया और उन्हें एकता व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की प्रेरणा दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान