विश्व कैंसर दिवस पर पारस एचएमआरआई में निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी बचाव और उपचार की जानकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पारस एचएमआरआई में बुधवार को निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया&comma; जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श प्रदान किया गया&period; शिविर के दौरान डॉक्टरों ने लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षण&comma; समय पर जांच की आवश्यकता और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि संस्थान लगातार कैंसर जागरूकता अभियान चला रहा है और इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया&period; उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर जांच और सही जानकारी है&period; उन्होंने बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कैंसर को लेकर खुलकर चर्चा नहीं करते हैं&comma; जिससे बीमारी का पता देर से चलता है&period; ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कैंसर के लक्षण&comma; कारण और इलाज के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में अस्पताल के कैंसर विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी&period; इस टीम में डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ&period; अभिषेक आनंद&comma; सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ&period; शेखर कुमार केशरी&comma; मुख्य कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ&period; आर&period;एन&period; टैगोर&comma; सीनियर कंसल्टेंट हेड एंड नेक सर्जरी ऑन्कोलॉजी डॉ&period; मिताली दांडेकर लाल&comma; कंसल्टेंट ऑनकोसर्जन डॉ&period; वेद प्रकाश&comma; डॉ&period; मोसर्रत शाहीन&comma; डॉ&period; हरिहर नाथ तिवारी&comma; डॉ&period; चिन्मय बिसवाल&comma; डॉ&period; केतन चन्द्र नथानी एवं डॉ&period; मोफिजुर रहमान शामिल रहे। डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर के कई प्रकार ऐसे हैं जिनका शुरुआती अवस्था में पता चलने पर सफल इलाज संभव है&period; नियमित स्वास्थ्य जांच&comma; संतुलित जीवनशैली और तंबाकू व नशे से दूरी बनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश