उज्जवल बिहार, उन्नत बिहार” की गूँज के साथ शेखपुरा में उत्सव का माहौल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;<&sol;strong> बिहार राज्य के 114वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज रविवार को शेखपुरा जिले में कार्यक्रमों की भव्य धूम रही। इस वर्ष का बिहार दिवस &&num;8220&semi;उज्जवल बिहार&comma; उन्नत बिहार&&num;8221&semi; की थीम पर आधारित रहा&comma; जिसके तहत पूरे जिले में विकास&comma; संस्कृति और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला।बिहार उत्सव का शुभारंभ प्रातः काल में &&num;8216&semi;विकास मार्च-सह- प्रभातफेरी&&num;8217&semi; के साथ हुआ। शेखर आनंद जिलाधिकारी&comma; शेखपुरा के नेतृत्व में यह मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों चाँदनी चौक&comma; वीआईपी रोड&comma; मेंहुस मोड़ से गुजरते हुए श्यामा सरोवर पार्क में संपन्न हुआ। इसमें छात्राओं&comma; स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों ने &&num;8220&semi;उज्जवल बिहार&comma; उन्नत बिहार&&num;8221&semi; के नारों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्यामा सरोवर पार्क में &&num;8216&semi;जल-जीवन- हरियाली&&num;8217&semi; अभियान के तहत जिला पदाधिकारी महोदय एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और जिले को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय के परेड मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी&comma; जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समहरणालय मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की प्रदर्शनी की गई&comma; जिसमें प्रमुख रूप से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग&comma; शिक्षा&comma; विभाग&comma; स्वास्थ्य विभाग&comma; समाज कल्याण विभाग&comma; समेकित बाल विकास योजनाए आईसीडीएस महिला विकास निगम&comma; क़ृषि&comma; जीविका मत्स्य&comma; पशुपालन एवं उद्योग आदि।जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। साथ ही&comma; बिहार दिवस की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न बाल विकास परियोजना कार्यालय की सेविकाओं द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम&comma; द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर व्यंजन मेला&&num;8217&semi; आकर्षण का केंद्र रहा&comma; जहाँ पाक कला का प्रदर्शन करते हुए लजीज व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं&comma; स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का पंजीकरण कर लोगों को इस जीवनदायिनी कार्य के प्रति जागरूक किया गया।समारोह को माननीय विधायक शेखपुरा द्वारा सम्बोधित करते हुए बिहार के विकास एवं जिले के विकास के विभिन्न आयाम का वर्णन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने बदलते और प्रगतिशील बिहार का उल्लेख किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा&colon;&&num;8221&semi;आज बिहार की भाषा&comma; संस्कृति और मर्यादा पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी है। यदि हमें जिले और राज्य को आगे ले जाना है&comma; तो हर नागरिक को अपना योगदान देना होगा। बिहार हमारी पहचान है और हमें इस पर गर्व है।इस कार्यक्रम ने न केवल बिहार के गौरवशाली इतिहास को याद किया&comma; बल्कि भविष्य के समृद्ध शेखपुरा की नींव रखने का संकल्प भी दोहराया।इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी जिला स्तरीय &comma; प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ साथ विभिन्न विभागों के कर्मियों और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रहा गन्ना उद्योग विभाग : मंत्री