बिहार

बिहार दिवस पर सुरक्षित स्थान शेखपुरा में किशोरों के साथ बौद्धिक संवाद, डीएम और एसपी ने दी प्रेरणा

शेखपुरा, उमेश कुमार : बिहार दिवस के अवसर पर सुरक्षित स्थान शेखपुरा में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी के द्वारा किशोरों के साथ बौद्धिक संवाद किया गया । संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने किशोरी को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करने को प्रेरित किया तथा बिहार की शक्ति के महत्व को बताया । जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी किशोरों को अपने अतीत को भूलकर समाज की मुख्य धारा में लौटने को एवं जीवन की नई शुरुआत करने को प्रेरित किया ।

Advertisements
Ad 1

साथ ही उन्होंने किशोरों के बीच कौशल विकास पर भी जोर दिया । इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षित स्थान में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल भी प्रदान किए । इस अवसर पर सभी किशोरों के बीच डायरी का वितरण किया गया एवं जिला पदाधिकारी द्वारा उसमें सभी किशोरों को अपनी दिनचर्या एवं सकारात्मक विचारों को दर्ज करने को प्रेरित किया गया । उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता विभागीय जांच संजय कुमार , सहायक निदेशक श्वेता कौर, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अधीक्षक सुदर्शन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: