बिहार

संयुक्त चिकित्सालय बथनाहा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली ईमानदारी की शपथ

अररिया, रंजीत ठाकुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे संयुक्त चिकित्सालय, बथनाहा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. दीपक कुमार प्रसाद, कमांडेंट (चिकित्सा) एवं प्रशासनिक अधिकारी, संयुक्त चिकित्सालय बथनाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान बल मुख्यालय की ओर से प्रेषित सतर्कता जागरूकता शपथ सामूहिक रूप से दोहराई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्मिकों को नैतिक मूल्यों के प्रति सजग रहने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का संदेश दिया गया। आयोजन ने संस्थान में जवाबदेह एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता जैसे मूल्यों को अपनाकर ही जनसेवा के प्रति विश्वास को मजबूत किया जा सकता है।

Related posts

घूरना में सुरसर नदी के बांध पर अवैध खनन का आरोप, कैमरा देखते ही ट्रैक्टर लेकर भागे चालक

फुलकाहा में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 203 लीटर शराब बरामद!

नरपतगंज में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, कार-सीएनजी टेम्पो में जोरदार भिड़ंत