बिहार

एम्स पटना में महिला स्वास्थ्य पर पोषण संबंधी चुनौतियों को लेकर सीएनई का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में एम्स पटना के डायटेटिक्स विभाग की ओर से महिला स्वास्थ्य में पोषण संबंधी चुनौतियों पर कंटिन्यूइंग न्यूट्रिशन एजुकेशन (सीएनई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विशेषज्ञ और विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. अनुप कुमार, बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्र मोहन कुमार, डाइटीशियन व डीएमएस (डाइट एवं किचन सर्विसेज) डॉ. संगम झा, सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेंद्र एम और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पम्मी प्रविना मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ वक्ताओं ने महिला स्वास्थ्य में पोषण से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार साझा किए. चर्चा के प्रमुख विषयों में मोटापा और उसकी जटिलताओं का पोषण प्रबंधन, मातृ स्वास्थ्य और सुरक्षित गर्भावस्था, तथा महिला स्वास्थ्य में पोषण संबंधी चुनौतियां और उनकी रोकथाम शामिल रहे।

सीएनई के दौरान राष्ट्रीय पोषण माह में किए गए विभिन्न गतिविधियों को भी प्रस्तुत किया गया. इसमें पौधारोपण अभियान, चीनी और तेल के उपभोग पर जागरूकता बोर्ड लगाना, आईपीडी और ओपीडी में जागरूकता सत्र आयोजित करना और आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण जैसी गतिविधियां शामिल थीं।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: