बिहार

कृषि पदाधिकारी नरपतगंज ने फुलकाहा थाना में अवैध कारोबारी पर कराया मामला दर्ज

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना पुलिस ने नरपतगंज कृषि पदाधिकारी के द्वारा अवैध रासायनिक खाद कारोबारी के विरुद्ध दिए आवेदन पर मामला दर्ज कर बुधवार को दो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया। बताते चलें कि मंगलवार को फुलकाहा एसएसबी द्वारा सूचना के आधार पर 100 बोरा यूरिया खाद से लादे बोलोरो पिकअप वैन एवं चालक लक्ष्मण कुमार यादव सहित एक कारोबारी हरिनंदन प्रसाद गुप्ता को पकड़ने में सफलता पाई थी। खाद सहित उक्त दोनों व्यक्ति को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी फारबिसगंज, सुभांशु कुमार को सुपुर्द किया था।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने जांच उपरांत नरपतगंज कृषि पदाधिकारी राजेश्वर सिंह को मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया, निर्देश के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने फुलकाहा थाना पुलिस में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पदाधिकारी ने कहा जब्त खाद की सैंपल जांच कराया जाएगा, जांच में अगर खाद नकली साबित हुआ तो एक और मामला दर्ज होगा। वहीं स्थानीय किसानों की माने तो किसानों के साथ खाद विक्रेता नकली व अवैध तरीके से बेचकर किसानों को परेशान व बर्वाद करने में लगे हैं।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: