बिहार

चंद्रवंशी समाज को मंत्रिमण्डल में जगह नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण

बिहारशरीफ(राकेश कुमार): IMA हॉल में पर्वत पुरुष श्री दशरथ मांझी जी के 15 वा पुण्य तिथि के अवसर पर बहुजन चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का अध्यक्षता कर रहे पैक्स अध्यक्ष श्री कौशल कुमार कहा की वर्तमान सरकार सामाजिक न्याय के नाम पर जातिवाद एवम् वंशवाद कर रहा हैं। बिहार मंत्रिमण्डल में चंद्रवंशी समाज का भागीदारी नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण हैं इस समाज की आबादी हर जिला में लगभग 03 लाख हैै।

फिर भी इसे मंत्रीमंडल से दुर रखा गया है। यह समाज पूरे बिहार में इसके लिए आंदोलन करेगी। इस सम्मेलन का संबोधन कर रहे सभी साथियों ने दशरथ मांझी जी को भारत रत्न देने का मांग किया। इस सम्मेलन का संबोधन अश्विनी गौरव, अविनाश चंद्रवंशी,विनोद कुमार, अजय यादव, नरेंद्र पासवान,चंदन राज, हरेंद्र कुमार, संटू कुमार, सुनील कुमार,विनय कुमार, कमलेश रंजन,गणेश कुमार, राज कुमार, आदी ने किया।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: