बिहार

वर्षों बाद अररिया-गलगलिया रेल परियोजना का ट्रायल सफल, इलाके में खुशी की लहर

अररिया, रंजीत ठाकुर। बर्षों बाद अररिया कोर्ट स्टेशन से गलगलिया तक पहली बार ट्रेन के सफल ट्रायल रन ने इलाके में ऐतिहासिक क्षण पैदा कर दिया। पांच डिब्बों के साथ इंजन ने जैसे ही नई रेल लाइन पर दौड़ लगाई, स्थानीय लोगों की आंखें खुशी से भर आईं। दशकों से ट्रेन का सपना देख रहे इस क्षेत्र के निवासियों के लिए यह पल भावुक कर देने वाला रहा। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह के प्रति आभार जताया। खासकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों ने उन्हें बधाई दी।

यह रेल परियोजना अररिया से ठाकुरगंज होते हुए गलगलिया तक जाती है, जहां पहले कभी ट्रेन नहीं चली थी। पहली बार अपने गांव के बगल से ट्रेन गुजरते देख किशोरों और बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। गांवों में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ट्रायल के दौरान सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने इसे विकास की नई शुरुआत बताया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह रेल लाइन न सिर्फ लोगों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि आर्थिक विकास का भी नया रास्ता खोलेगी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अररिया के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होती दिख रही है। अब सभी को नियमित ट्रेन संचालन का बेसब्री से इंतजार है।

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

error: