बिहार

पटना सिटी शाखा ने विद्यार्थियों को नेत्रदान,अंगदान एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी शाखा द्वारा होली विजन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के बीच नेत्रदान जागरूकता अंगदान जागरूकता, प्लास्टिक हटाओ एवं जल संरक्षण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्यालय के निदेशक संतोष शर्मा ने कार्यक्रम में समिति का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से ही संभव है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में विद्यालय की सहभागिता का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेत्रदान एवं अंगदान के महत्व, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में प्रेरक जानकारी दी गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष तारा झुनझुनवाला, शाखा सचिव पूजा माखरिया नेत्रदान प्रमुख इंदू अग्रवाल एवं गीता राठी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

एक सप्ताह बाद भी महिला पर जानलेवा हमले के आरोपित गिरफ्तार नहीं, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

शराब पार्टी में दोस्तों ने युवक पर दागीं चार गोलियां, मौके पर मौत; फुलवारी में दहशत

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

error: