बिहार

गंडक नदी मे बोट पलटने के बाद एनडीआरएफ टीम ने फसे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला

Screenshot 2021 0618 163704

बिहटा(आनंद मोहन): गोपालगंज में तैनात 9 वी वाहिनी एनडीआरएफ टीम को प्रशासन द्वारा 12 से 13 लोगों को सिधवलिया प्रखंड के बंजरिया गांव के पास गंडक नदी में फंसे होने की सूचना मिली सूचना प्राप्त होते ही टीम कमांडर निरीक्षक मोहम्मद साजिद के नेतृत्व में एक टीम जो कि गोपालगंज में मौनसून पूर्व तैनात थी बिना समय गवाएं घटनास्थल पर पहुंची घटनास्थल पर पता चला कि गंडक नदी में 12 से 13 व्‍यक्ति नाव से नदी पार करने के क्रम मे नाव पलटने के कारण वे सभी खुद को बचाने के लिए पेड़ो पर चढ गए। भयक्रांत होकर मदद के लिए वे लोग चिल्ला- चिल्ला कर गुहार लगा रहे थे। ऐसे में एनडीआरएफ के बचावकर्मी देवदूत के रूप में उनके पास पहुंचे.

निरीक्षक मोहम्मद साजिद के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ऑपरेशन चलाकर उन सभी लोगों को रेस्क्यू बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।एनडीआरएफ का यह सफल ऑपरेशन समाप्त हुआ बचाये गए सभी लोगों की पहचान इस प्रकार की गई। इस सफल ऑपरेशन के बाद जिलाधिकारी गोपालगंज ने संतोष व्यक्त करते हुए एनडीआरएफ टीम की व्यवसायिक निपुणता की सराहना की। कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ के 10 टीमें बिहार राज्य के विभिन्‍न जिलों में मुस्तैदी से तैनात है। टीमों के बचावकर्मी बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद करने के लिए सदैव तैयार है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!