बिहार

फुलकाहा बाजार में प्रशासन का चला बुलडोजर किया अतिक्रमण मुक्त

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा थाना स्थित फुलकाहा बाजार में आज शनिवार को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर चला सरकारी बुलडोजर लगभग 200 चतरा के बने शेड को हटाकर किया अतिक्रमण मुक्त। इस अभियान में मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल पदाधिकारी नरपतगंज उत्तम राहुल के साथ फुलकाहा एवं घूरना,थाना पुलिस, के अलावे राजस्व कर्मचारी, नवाबगंज रवि कुमार, अंचल अमीन अरविंद कुमार, कंचन कुमार, के साथ कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लक्ष्मीपुर फुलकाहा अटल चौक तक जाने वाली सड़क किनारे गर्ल्स स्कूल नवाबगंज से अटल चौक तक जाने वाली सड़क में किया गया है। अतिक्रमण मुक्त करने के पश्चात फुलकाहा थाना पुलिस ने मेकिंग कर सूचना दिया कि अब किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाया गया तो वैसे व्यक्ति पर थाना में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं सड़क पर से अतिक्रमण हटाए जाने से आम लोगों सहित वाहन चालकों में काफी हर्ष का माहौल है।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: