बिहार

कनपटी में पिस्टल सटा कर डेढ़ लाख रुपया एवं उंगली में पहने अंगूठी छीनने का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन

अररिया, रंजीत ठाकुर :  नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फरही पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी गुड्डू कुमार ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि कनपटी में पिस्तौल सटा कर छिनतई और जान से मारने की धमकी देने दिया है। थाना में दिए गए आवेदन में पीड़ित गुड्डू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मैं फारबिसगंज जा रहा था घर से थोड़ी दूर जाकर अपने भाई से बात कर रहा था कि तभी प्रमोद यादव और कौशल यादव फरही वार्ड संख्या सात दोनों ने पिस्टल सटाकर पाकेट में रखे एक लाख चालीस हजार रुपये नगद एवं सोने का चेन और अंगूठी छीन लिया।

Advertisements
Ad 1

आवेदन में गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर थाना में आवेदन दिया तो पूरे परिवार को मार देंगे। यह आरोप पीड़ित गुड्डू कुमार का है। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है, मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: