बिहार

पटना में रिश्तों का हवस भारी, बेटी ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार!

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही पिता पर लंबे समय से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने 03 जुलाई 2025 को बेउर थाना में आवेदन देकर इस घिनौने कृत्य की पूरी जानकारी पुलिस को दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप बेहद संवेदनशील और गंभीर हैं. ऐसे मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम कर रही है. पीड़िता की सुरक्षा और काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और कानून के तहत ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: