बिहार

देशी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार!

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना क्षेत्र के गोरैया स्थान टिलहाड़ी मोड़ के समीप एक युवक को ग्रामीणों ने देशी कट्टा के साथ पकड़ लिया। उसके बाद युवक की जमकर धुनाई कर दी। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार युवक का पहचान वाजितपुर निवासी मरहूम वंशीरुल हक के पुत्र अकील अहमद के रूप में हुई है। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ मनेर थाना कांड संख्या 340/21 भा द वी की धारा 25 (1-बी)9/ 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: