बिहार

पुलिस ने एक जालसाज को किया गिरफ्तार!

दानापुर(आनंद मोहन): हरियाणा पुलिस ने दानापुर पुलिस के सहयोग से सोमवार को जालसाजी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गोला रोड बैंक कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि बजेघेरा थाने के हरियाणा कांड संख्या 157/20 के मामले में नामजद आरोपी संदीप कुमार जालसाजी के मामले में फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि रोहतास जिले के सुरजपुरा थाने के नारायणपुर निवासी परशुराम सिंह के पुत्र संदीप कुमार हरियाणा में किसी कंपनी में काम करता था और कंपनी में जालसाजी कर फरार हो गया था. इस संबंध में संदीप कुमार के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने दानापुर पुलिस के सहयोग से गोला रोड बैंक कॉलोनी से संदीप को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार गोला रोड बैंक कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन

बिहार की नई औद्योगिक निवेश नीति 2026 के लिए उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच MoU

बिहार : PNB ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1 करोड़, सीएम ने जताया आभार

error: