झारखण्ड

दलदल में फसे दो बच्चों को बचाने गया एक युवक खुद मिट्टी में दब जाने से मौत!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): निरसा के तालबेड़िया पंचायत में मिट्टी के दलदल में फस जाने से सौरभ नाम का एक युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा कि एक निजी तलाब का किसी कार्य को लेकर तलाब के पानी निकासी के लिए मिट्टी के मेढ़ बनाये गए थे, जहा मिट्टी गिरने से क्षेत्र दलदल नुमा बन गया था। इसी क्रम में तलाब में मछली पकड़ने गया दो बच्चा दलदल में फस गया। बचाव की आवाज़ सुन कर सौरभ गया जो खुद मिट्टी के दलदल में फस गया, और उसके शरीर के ऊपर मिट्टी गिरने से दब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। हालांकि सौरभ ने उन दोनों बच्चों को बचा लिया। घटने के बाद मौके पर निरसा पुलिस पहुची। मामले की छानबीन में जुट गयी है। इधर घटने की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। और सैकड़ो लोगों की जुटान हो गया। और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया